पुश्तैनी ज्वैलरी को बुक्स में कैसे ले – विशेष जानकारी


यह परेशानी अक्सर आती है कि उसके पास जो पुश्तैनी ज्वैलरी पड़ी है उसे वह अपनी रिटर्न में कैसे दिखाएं ! पुश्तैनी ज्वैलरी कितनी पुरानी है तथा आपको कैसे प्राप्त हुई है यह साबित करना आसान नहीं है! स्त्री धन भी कई महिलाओं के पास होता है ! शादी के वक्त जो उपहार या जेवर लड़की को दिए गए हो वह स्त्रीधन कहलाते हैं ! इसी प्रकार पति की कमाई में से बचाई गई राशि जिसकी जानकारी पति को भी नहीं होती है वह भी स्त्रीधन कहलाती है ! प्रश्न यह उठता है कि यदि आपके पास पुरानी ज्वैलरी है तथा आप उसे अपनी बुक्स में दिखाना चाहते हैं तो आपको क्या सबूत उसके संबंध में जुटाने होंगे !

1. यदि आपके पास जो ज्वैलरी है वह आपकी पुरखों की है तो यह देखें कि क्या उन्होंने इसके संबंध में कोई लिखा पढ़ी की हुई है ! कुछ लोग होशियारी के साथ यह नोट छोड़कर जाते हैं कि इतनी जल्दी हमारी पुश्तैनी हैं तथा मुझे मेरे पुरखों से प्राप्त हुई है !यदि आपके पास ऐसी कोई पुरानी पर्ची है तो यह आपकी मदद कर सकती हैं!

2. आपके पास पुरानी ज्वैलरी तो है लेकिन उसके संबंध में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि है आपके पुरखों की है तो यह पता करें कि क्या आपके माता-पिता वैल्थ टैक्स की रिटर्न भरते थे! यदि वैल्थ टैक्स की रिटर्न भरते थे तो उसमें चेक करें कि उन्होंने ज्वैलरी को दिखाया हुआ है या नहीं! यदि नहीं दिखाया हुआ है तो स्पष्ट है कि यह पुरानी ज्वैलरी नहीं है! यदि उन्होंने वेल्थ टैक्स की कोई रिटर्न ही नहीं भरी है तो आप उस ज्वैलरी को अन्य सबूतों के साथ दिखा सकते हैं लेकिन यदि उन्होंने वेल्थ टैक्स की रिटर्न भरी हुई है जिसमें उसे नहीं दिखाया है तो फिर आप पुरानी ज्वैलरी को अपनी बुक्स में नहीं दिखा सकते हैं!

3. पुरानी ज्वैलरी को साबित करने के लिए यदि आपके माता-पिता, दादा-दादी की कोई पुरानी तस्वीर मिल जाए जिसमें वह ज्वैलरी पहने हुए नजर आ रहे हो तो उस फोटो को आधार बनाकर पुरानी ज्वैलरी को अपनी बुक्स में ले सकते हैं!

4. यदि कोई पुराना फैमिली सेटेलमेंट हुआ हो तो आप उसे आधार बनाकर पुरानी पुश्तैनी ज्वैलरी को अपनी बुक्स में ले सकते हैं !

5. यदि कोई भी सबूत उपलब्ध नहीं है तथा ज्वैलरी की डिजाइन से यह पता चलता हो कि यह किस वर्ष में बनी थी तो आप अपने ज्वैलरी से एक सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं कि यह ज्वैलरी किस समय में बनी थी ! हालांकि इस सबूत के साथ कोई अन्य सबूत भी आपके पास हो तो ज्यादा ठीक होगा!

6. आपके पूर्वजों ने कोई वसीयत तैयार की है तथा अवश्य द्वारा आपको कोई ज्वैलरी सोना-चांदी ,स्टोन आदि प्राप्त हुए हैं तो यह सबसे बढ़िया सबूत है तथा इसके आधार पर पर आप ज्वैलरी को आप अपनी बुक्स में जमा खर्च कर सकते हैं!

7. यदि पुश्तैनी ज्वैलरी के उपरोक्त में से कोई भी सबूत आपके पास उपलब्ध नहीं है तो आप पुश्तैनी ज्वैलरी को अपनी बुक्स में लेने से बचें अन्यथा इनकम टैक्स विभाग के चक्कर में आ सकते हैं ! सिर्फ कहने से कि यह पुश्तैनी ज्वैलरी है काम नहीं चलेगा !

ध्यान रखें कि पुश्तैनी ज्वैलरी आपके परिवार के स्टेटस एवं हैसियत के अनुसार ही होनी चाहिए तथा ज्वेलरी के अतिरिक्त और क्या पुश्तैनी संपत्ति आपके पास उपलब्ध है यह भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है जिसे आप को ध्यान में रखना चाहिए !जबरदस्ती पुश्तैनी ज्वैलरी मानकर जमा खर्च करने से बचना चाहिए!

आप यह साबित नहीं कर पाते हैं कि आपके पास जो ज्वैलरी है वह पुश्तैनी है तो जाहिर है कि वह आपकी आय में से खरीदी गई मानी जाएगी तथा उसे है स्पष्ट निवेश मानकर आप पर धारा 115BBE के तहत टैक्स लग सकता है!


Comments

Popular posts from this blog

Important changes in GSTR 3B to hit on portal from 01-09-2022