पॉलिटिकल फंडिंग पर IT का बड़ा एक्शन, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक 100 से ज्यादा ठिकानों पर पड़ी रेड
चुनाव आयोग ने जून में CBDT को एक लेटर लिखा था और इसके बाद 111 राजनीतिक पार्टियों को अमान्य घोषित किया गया था. इन पार्टियों ने फंड के नाम पर गलत तरीके से मोटी रकम इक्क्ठा की थी. इन्हीं को आधार बनाकर रेड की जा रही है. इसी साल जून में निर्वाचन आयोग में 111 ऐसी पार्टियों को रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया था. जो पंजीकृत तो थीं लेकिन अस्तित्व में नहीं थीं. उनके पते फर्जी निकले, उनके पतों पर भेजी गई डाक वापस आ गई, लेकिन ये पार्टियां अवैध तरीके से डोनेशन ले रही थीं और उसमें गड़बड़ी कर रही थीं. ऐसी पार्टियों की वित्तीय जांच करने के लिए कहा गया था. आईटी विभाग ऐसी पार्टियों के एंट्री ऑपरेटरों पर छापेमारी कर रहा है.
Comments
Post a Comment